WhatsApp, Instagram, Facebook अब Paid! Meta Plus Subscription 2026: जानें क्या मिलेगा और क्या रहेगा Free
नई दिल्ली। Meta ने 27 मई 2026 को एक बड़ा ऐलान किया है जिसने करोड़ों यूजर्स को चौंका दिया। कंपनी ने WhatsApp, Instagram और Facebook तीनों के लिए paid subscription plans लॉन्च कर दिए हैं। हालांकि सबसे जरूरी बात यह है कि तीनों ऐप्स पहले की तरह मुफ्त में भी चलते रहेंगे — paid plan पूरी तरह वैकल्पिक है। कितना देना होगा पैसा WhatsApp Plus की कीमत 2.99 डॉलर यानी करीब ₹290 प्रति माह है। Instagram Plus और Facebook Plus दोनों 3.99 डॉलर यानी करीब ₹387 प्रति माह में मिलेंगे। WhatsApp Plus में क्या मिलेगा WhatsApp Plus लेने पर कस्टम थीम लगा सकते हैं, प्रीमियम स्टिकर मिलेंगे, कॉल के लिए अलग रिंगटोन सेट कर सकते हैं, ज्यादा चैट्स पिन कर सकते हैं और चैट लिस्ट को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। Instagram Plus में क्या मिलेगा Instagram Plus में प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, सुपर रिएक्शन, स्टोरी देखने वालों की विस्तृत जानकारी, बेहतर एनालिटिक्स और ज्यादा लोगों तक पहुंच जैसे फीचर्स मिलेंगे। Facebook Plus में क्या मिलेगा Facebook Plus में भी प्रोफाइल कस्टमाइजेशन, सुपर रिएक्शन, स्टोरी इनसाइट्स और...