Posts

Showing posts with the label IPL 2026

IPL 2026 Final: विराट कोहली की 75 रन की नाबाद पारी, RCB ने जीता लगातार दूसरा IPL खिताब

Image
अहमदाबाद। क्रिकेट के मैदान पर रविवार की रात इतिहास लिखा गया। विराट कोहली ने एक बार फिर साबित किया कि बड़े मौकों पर वो ही असली किंग हैं। IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली ने सिर्फ 42 गेंदों में 75 नाबाद रन ठोककर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से जीत दिलाई। RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी उठाई और अब वो CSK और MI के साथ उन चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है जिन्होंने back-to-back खिताब जीते हैं। GT की पारी — 155/8 (20 ओवर) पहले ओवर से ही मैच रोमांचक हो गया। Jacob Duffy के पहले ओवर में 13 रन बने। Sai Sudharsan ने लगातार दो चौके जड़े लेकिन अंपायर ने गलती से उन्हें caught behind आउट दे दिया। GT ने तुरंत DRS लिया और Sudharsan बच गए। हालांकि RCB गेंदबाजों ने पूरे 20 ओवर दबाव बनाए रखा। Shubman Gill जल्दी पवेलियन लौटे। Rasikh Salam Dar ने 3 विकेट चटकाए जबकि Josh Hazlewood और Bhuvneshwar Kumar ने 2-2 विकेट लिए। GT पूरे 20 ओवर में 155/8 तक ही सिमट गई।

IPL 2026 का फैसला कल — RCB और GT में से कौन बनेगा चैंपियन? जानें पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड सब एक जगह

Image
 अहमदाबाद। IPL 2026 का महामुकाबला कल यानी 31 मई 2026 रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच यह फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होगा। गौरतलब है कि यह फाइनल पहले बेंगलुरु में होना था लेकिन बाद में वेन्यू बदलकर अहमदाबाद कर दिया गया। कैसे पहुंचे दोनों टीमें फाइनल में क्वालिफायर-1 में RCB ने GT को 92 रनों से करारी शिकस्त दी। राजत पाटीदार ने 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर RCB को सीधे फाइनल में पहुंचाया। वहीं GT ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड — बराबरी की टक्कर दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं जिनमें दोनों ने 4-4 मैच जीते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इन सभी 8 मैचों में पीछा करने वाली टीम ने ही जीत दर्ज की है। यही वजह है कि कल का टॉस बेहद अहम होगा। इस सीजन में दोनों ने एक-एक मैच जीता है। बेंगलुरु में RCB ने 206 रनों का सफल पीछा किया था जबकि अहमदाबाद में GT ने RCB को 155 रनों पर समेट दिया था। स्टार खिलाड़ी जिन पर रहेगी नजर व...

गुजरात टाइटंस IPL 2026 फाइनल में! शुभमन गिल का तूफानी शतक, राजस्थान 7 विकेट से हारी

Image
अहमदाबाद। IPL 2026 के Qualifier 2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार, 29 मई को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 18.4 ओवर में ही 219/3 बनाकर मैच जीत लिया। राजस्थान ने बनाए 214 रन, सूर्यवंशी की आतिशी पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 214/6 का स्कोर खड़ा किया। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों में 96 रन की धमाकेदार पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए। उन्हें कगिसो रबाडा ने आउट किया। डोनोवन फेरेरा ने अंत में 38 नाबाद रन ठोके जिसमें राशिद खान के आखिरी ओवर में 4 छक्के शामिल थे। रविंद्र जडेजा ने 34 रन बनाए लेकिन हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से रिटायर हर्ट होना पड़ा। गिल-सुदर्शन ने तोड़ी राजस्थान की कमर 215 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी कर मैच का फैसला पहले ही कर दिया। शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 104 रन की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे। यह उनका IPL करियर का पांचवां शतक था और गुजरात टाइटंस की तरफ से कि...