1 जून 2026 से Railway Waiting List New Rule: अब नहीं मिलेगा Waiting Ticket, जानें नया नियम
नई दिल्ली। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। भारतीय रेलवे ने 1 जून 2026 यानी कल से प्रतीक्षा सूची यानी Waiting List टिकट के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब ट्रेनों में 300 से 400 तक की लंबी वेटिंग लिस्ट जारी नहीं होगी। सोशल मीडिया पर ट्रेन के गैलरी, दरवाजे और शौचालय में खड़े होकर सफर करने वाले यात्रियों के वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया है।
अब रेलवे के सॉफ्टवेयर में एक सीमा तय की गई है। जैसे ही किसी ट्रेन की Waiting List उस सीमा तक पहुंचेगी सॉफ्टवेयर स्वचालित रूप से आगे की बुकिंग बंद कर देगा। IRCTC पर "जगह उपलब्ध नहीं" दिखने लगेगा।
AC 1 Tier, AC 2 Tier, AC 3 Tier और Chair Car में अब कुल सीटों का अधिकतम 60 प्रतिशत ही Waiting List टिकट जारी होंगे। Sleeper Class में यह सीमा कुल क्षमता का 30 प्रतिशत रखी गई है।
क्यों लिया गया यह फैसला
त्योहारों और छुट्टियों के समय ट्रेनों में इतनी भीड़ हो जाती थी कि पैर रखने की जगह नहीं बचती थी। यात्री गैलरी, दरवाजे और शौचालय तक में खड़े होकर सफर करने को मजबूर थे। इन हालातों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने यह कदम उठाया।
यात्रियों को क्या फायदा होगा
जो यात्री Confirmed टिकट लेकर सफर करेंगे उन्हें अब ट्रेन में बेहतर सुविधा मिलेगी। कोच में अनावश्यक भीड़ कम होगी। हालांकि जिन्हें Waiting Ticket नहीं मिलेगी उन्हें दूसरी ट्रेन या दूसरे विकल्प देखने होंगे।
स्रोत: लाइव हिंदुस्तान, भारतीय रेलवे (1 जून 2026)
छवि: AI द्वारा निर्मित, केवल प्रतिनिधित्व के लिए*
#Tags: #RailwayNews #WaitingList #IndianRailways2026 #IRCTCUpdate #TrainTicket #रेलवेनियम #NewRule #IRCTC #भारतीयरेलवे #WaitingTicket
Comments
Post a Comment